देश

UP: गाजियाबाद में बड़ा हादसा, निर्माणधीन इमारत का लेंटर गिरा, 2 की मौत, 8 घायल, रेस्क्यू जारी

मौके पर डीसीपी रवि कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल इस इमारत के मालिक के बारे में सूचना प्राप्त कर रही है। जानकारी मिली है कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा के कोई उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

गाजियाबाद के लोनी स्थित रूप नगर कॉलोनी में रविवार को एक निमार्णाधीन इमारत का लेंटर गिराने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लेंटर के नीचे कई मजदूर दब गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग ने 10 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है, जबकि दो की मौत हो गई। अन्य लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है। जिन मजदूरों को बचाव दल ने बाहर निकाला, उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर डीसीपी रवि कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल इस इमारत के मालिक के बारे में सूचना प्राप्त कर रही है। जानकारी मिली है कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा के कोई उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे। वहीं इस बात का भी अंदेशा जाता जा रहा है कि निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का स्तर भी उच्चतम स्तर का नहीं था।

डीसीपी ने जानकारी दी कि करीब 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की जानकारी मिली है। 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी और श्रीलंकाई कप्तान ने राहुल-पड्डिकल की साझेदारी को सराहा

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा