देश

'यूपी सरकार करा रही फ़र्ज़ी कोरोना टेस्ट', केजरीवाल का सीएम योगी पर बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योगी सरकार पर कोरोना जांच को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में फर्जी कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योगी सरकार पर कोरोना जांच को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में फर्जी कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। बता दें कि कल सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया था कि 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मैदान में उतरेगी। इस ऐलान के बाद से ही दोनों दलों के बीच जुबानी जंग जारी है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "योगी जी को सोते जागते उठते बैठते दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी ही दिखाई देती है। योगी जी, हमारे कोरोना पर शानदार काम की चर्चा UP के गली मोहल्लों में हो रही है। आपकी तरह हम फ़र्ज़ी कोरोना टेस्ट नहीं करते।"

बता दें कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं। अच्छे कॉलेज मिल सकते हैं तो ये सब उत्तर प्रदेश में क्यों नही मिल सकता है? उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि कौन रोक रहा है उत्तर प्रदेश में इसे? उन्होंने कहा कि इसे भ्रष्ट नेता और गंदी राजनीति रोक रही है। इसके बाद से बीजेपी के नेता केजरीवाल सरकार पर हमलावर हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा था कि उनकी आदत है भ्रमित करने की। वह दिल्ली में बेनकाब हो चुके हैं, यूपी में उनकी दाल गलने से रही।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Dec 2020, 2:25 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश