
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री खुद को किसी राजा से कम नहीं समझते! उनकी ठाट देखकर तो यही लगता है। जनता की सेवा करने के बजाए, जनता से सेवा करवाना उनका शौक है! जो तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है उसे देखकर तो यही लगता है। दरअसल योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कार्यकर्ताओं से पैर दबवाते और दो लोगों से पैर में मालिश करवा रहे हैं। मंत्री खुद अपना मोबाइल देख रहे हैं जबकि कार्यकर्ता पैर दबाने में फोटो खिंचाते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा और कहा कि इनकी आंख का सारा पानी ही सूख गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, 'पहचान तो रहे ही होंगे इन्हें आप! मंत्री संजय निषाद। कार्यकर्ताओं से पांव दबवाकर फोटोशूट करा रहे हैं। ये आये थे निषादों का भला करने नाम पर। मगर, सत्ता की हवा ऐसी लगी कि इनकी आंख का सारा पानी ही सूख गया।'
Published: undefined
इस फोटो के वायरल होने के बाद सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।यह पहली बार नहीं है, जब मंत्री का फोटो वायरल हुआ हो, इससे पहले भी उनकी आरती उतरवाने का फोटो वायरल हो चुका है जिसमें मंत्री संजय निषाद एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं, उन्हें माला पहनाई गई। उसके बाद कार्यकर्ता थाली में दीया जलाकर उनकी आरती उतारता नजर आया।
Published: undefined
इसके बाद दूसरा कार्यकर्ता आता है और वो भी थाल लेकर संजय निषाद की आरती उतारने लगता है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद काफी सवाल उठे थे। मंत्री बरसात में कीचड़ में पैर रखने की नौबत आती है, तो कार्यकर्ता उनके आगे बोरा बिछाने लगते हैं। यह भी तस्वीर चर्चित हुई थी। हालांकि यह फोटो कब का है ये अभी पता नहीं चला है।
Published: undefined
कांग्रेस ने मंत्री के फोटो को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि पहचान तो रहे ही होंगे इन्हें आप! मंत्री संजय निषाद। कार्यकर्ताओं से पांव दबवाकर फोटोशूट करा रहे हैं। ये आए थे, निषादों का भला करने के नाम पर। मगर, सत्ता की हवा ऐसी लगी कि इनकी आंख का सारा पानी ही सूख गया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined