देश

अडानी समूह के मसले पर संसद में दूसरे दिन भी हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

अडानी समूह के मसले पर संसद में लगातार दूसरे दिन भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा। आज एक बार फिर से अडानी मामले पर दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

फोटो: संसद टीवी
फोटो: संसद टीवी प्रतीकात्मक तस्वीर

अडानी समूह के मसले पर संसद में लगातार दूसरे दिन भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा। आज एक बार फिर से अडानी मामले पर दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसे देखते हुए बिरला ने लोक सभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए और धनखड़ ने राज्य सभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके अलावा आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई।

शुक्रवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने अडानी के मसले पर चर्चा की मांग की। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसदों के हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

लोक सभा अध्यक्ष ने सदन चलने देने की अपील करते हुए कहा कि प्रश्नकाल बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। इसके जरिए सरकार की जवाबदेही तय होती है। नारेबाजी को सदन की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए बिरला ने कहा कि देश में जनजातीय समुदाय से पहली राष्ट्रपति बनी है और उन्होंने पहली बार अपना अभिभाषण दिया है क्या हंगामा कर रहे सांसद उन्हें उनके अभिभाषण पर धन्यवाद नहीं देना चाहते, उस पर चर्चा नहीं करना चाहते। क्या वे बजट पर चर्चा नहीं चाहते। लेकिन इसके बावजूद भी हंगामा जारी रहा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप से दूरी बना रहे हैं वेंस, अमेरिका के पूर्व एनएसए बोल्टन का बड़ा दावा

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह