देश

वीडियो: कांग्रेस ने शुरू की ‘देश की बात’, बीजेपी से पूछे कई सवाल

कांग्रेस ने ‘देश की बात’ नाम के एक प्रोग्राम की शुरूआत की है। पवन खेड़ा के साथ इस प्रोग्राम के पहले एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 11 बजे किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ‘देश की बात’ नाम के अपने प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। शनिवार को सुबह 11 बजे कांग्रेस पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस प्रोग्राम का पहला एपिसोड लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने देश की बात सामने रखते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और साथ ही सत्ताधारी बीजेपी से आम आदमी की चिंताओं को दूर करने में केंद्र की विफलताओं और हवाई वादों पर कई सवाल किए।

कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए इस प्रोग्राम में पवन खेड़ा ने चुनावी प्रक्रिया पर बात करते हुए कहा, ‘चुनाव आते हैं, हर पार्टी एक दूसरे की पोल खोलती नजर आती है, अपने दावे करती है, कुछ नए वादे करती है। चुनाव जब खत्म हो जाता है तो असली लोकतान्त्रिक जिम्मेदारो चुनाव के बाद शुरू होती है दोनों ही पक्षों की।’

उन्होंने कहा, ‘हमने लोगों के मन की बात बार-बार सुनी है। आपके मन के अंदर एक बात है, एक नहीं अनेकों बात हैं, कई मुद्दों पर अगर आप अपना रोष व्यक्त करना चाहते हैं तो आपको आवाज कौन देगा? आपको आवाज देगा आपका विपक्ष।

आर्थिक मंदी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने बार-बार कोशिश की मंदी की बात करने की और ये जानने की कि बैंकों में जो पैसा सुरक्षित नहीं है, सरकार उसके लिए क्या कदम उठा रही है।’

पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार लोगों को बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ती। कभी सरकार के बड़े नेता NRC को लेकर बयानबाजी करते हैं तो कभी 370 को लेकर चेतावनी दे देते हैं विपक्ष को कि आप सत्ता में आकर इसे रिवर्स करके दिखाइए। उन्होंने कहा की हम सरकार की चेतावनियों से नहीं डरते बल्कि सरकार को चेतावनी देते हैं कि वह पीएमसी के खाताधारकों का पैसा वापस करके दिखाए।

मीडिया के रोल पर सवाल उठाते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि जब UPA की सरकार थी तो मीडिया हमेशा सरकार के खिलाफ रहती थी। ये अच्छी बात है कि मीडिया सरकार से सवाल पूछे। लेकिन मौजूदा सरकार में मीडिया अपना काम क्यों नहीं कर रही है।

वीडियो के अंत में पवन खेड़ा ने हरियाणा और महाराष्ट्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, ‘मैं हरियाणा और महाराष्ट्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं। आपने बहुत अच्छी लड़ाई लड़ी। पूरी उम्मीद करता हूं कि इसी जोश से सरकार की तमाम कमजोरियों को हम उजागर करते रहेंगे, सड़क पर भी लड़ेंगे, मीडिया पर भी लड़ेंगे और सोशल मीडिया पर भी लड़ेंगे।’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गन्ने का रस, नोट और गडकरी के मास्क, इथेनॉल-मिश्रित तेल के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेषः भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर, विरह वेदना की गाथा 'बिदेसिया' 109 साल बाद भी अमर

  • ,
  • सिनेजीवन: सोहा के पॉडकास्ट में शमिता शेट्टी ने बयां किया अपना दर्द और राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान