देश

वीडियो: 'तेलंगाना-मध्य प्रदेश में होगी गरीबों की सरकार', राहुल बोले- अडानी मामले की जांच का आदेश नहीं दे सकते PM मोदी

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश की आर्थिक रीढ़ तोड़ दी है। वह चुनिंदा बिजनेस दिग्गजों के समूह के लिए काम कर रहे हैं।

फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia  

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अडानी समूह के स्टॉक हेरफेर के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक लाख से अधिक युवाओं की सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''पीएम मोदी अडानी पर जांच का आदेश नहीं दे सकते क्योंकि अगर ऐसा हुआ और सच्चाई सामने आ गई तो नुकसान अडानी का नहीं बल्कि किसी और का होगा।''

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश की आर्थिक रीढ़ तोड़ दी है। वह चुनिंदा बिजनेस दिग्गजों के समूह के लिए काम कर रहे हैं। जीएसटी और नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है और यह पीएम मोदी के दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस हमेश गरीबों के लिए काम करती है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि चाहे वह छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश की सरकारें हों या तेलंगाना और मध्य प्रदेश की आने वाली सरकारें हों, वे अडानी की सरकार होने के बजाय गरीबों की सरकार होंगी। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित 'राजीव युवा मितान सम्मेलन' में शामिल हुए थे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में पड़ोसी राज्यों - मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना - के साथ होने वाले हैं। गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की 90 में से 68 सीटें जीती थी। जबकि, बीजेपी केवल 15 सीटें ही जीत सकी थी। जेसीसी (जे) ने पांच निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की और उसकी सहयोगी बीएसपी को दो सीटें मिलीं। सदन में फिलहाल कांग्रेस के 71 सदस्य हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया