देश

प्रियंका गांधी का महिलाओं से अपील- वोट उन्हीं को दीजिए जो वाकई आपको बनाते हैं सशक्त

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि आप उन्हीं को वोट दीजिए जो आपको वाकई सशक्त बनाना चाहते हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि आप उन्हीं को वोट दीजिए जो आपको वाकई सशक्त बनाना चाहते हैं। उन्होंने राय बरेली में महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में कहा कि सशक्तीकरण का अर्थ गैस सिलेंडर देना या टायलेट से नहीं है बल्कि यह पूर्ण सशक्तीकरण से हैं जब महिलाओं को अपनी प्राथमिकताओं को अपने तरीके से निर्धारित करना चाहिए, अपने जीवन का निर्माण खुद करना है और सभी तरह के शोषण से लड़ने में सक्षम होना है।

फोटो: IANS

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाएं अपनी बेटियों को शिक्षित करना चाहती हैं क्योंकि वे चाहती है कि जिस तरह का जीवन उन्होंने जिया है उनकी बेटी उससे बेहतर जिंदगी जिए। उन्होंने कहा यह हर महिला का सपना है और हम उनके इस प्रयास में उनकी पूरी मदद करेंगे। ऐसा कोई काम नहीं है जिसे वह कर ना सके लेकिन उन्हें पहले अपनी सामर्थ्य को पहचानना होगा क्योंकि हर तरफ शोषण और उत्पीड़न का माहौल है चाहे वह घर हो या कार्य स्थल, पुलिस बलों में भी महिलाओं का शोषण हो रहा है और हम आपको आपकी ताकत का अहसास कराना चाहते हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्होंने महिला घोषणा पत्र जारी किया है और दूसरी पार्टियों ने इस बात को भांप लिया है कि अगर महिलाएं जागरूक हो गई तो उनके सामने दिक्कते हो जाएंगी।

फोटो: IANS

उन्होंने कहा आशा महिला कार्यकर्ताओं को पदोन्नत किया गया है लेकिन एक बात समझ नहीें आई कि पिछले पांच वर्षों में उन्हें यह पदोन्नति क्यों नहीं दी गई थी। इस सप्ताह प्रधानमंत्री एक सर्व महिला कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे हैं और सभी पार्टियों की नजर अब महिलाओं को लुभाने पर होगी। हमने तो एक छोटी सी शुरूआत की है और देखिए चीजें किस तरह से बदल रही हैं। इस बात को महसूस करिए कि अगर आप खड़ी हो जाती हैं तो आप जल्दी ही राजनीति में भी बदलाव ला सकती हैं।

फोटो: IANS

इससे पहले उन्होंने स्टेज पर अनेक महिलाओं और लड़कियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। राय बरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत टिकट आरक्षित किए जाने की घोषणा की थी और महिला संवाद रैलियों के आयोजन का मकसद विभिन्न क्षेत्रों में उपयुक्त महिला उम्मीदवारों की तलाश करना है ताकि उन्हें चुनाव मैदान में उतारा जा सके।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Dec 2021, 5:37 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा