
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा भीषण गर्मी और हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे और तेज हवाओं ने लोगों को आंधी जैसा एहसास कराया। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश भी देखी गई। वहीं कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए तपती गर्मी से राहत मिली। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रहने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले पांच दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
Published: undefined
आईएमडी की ओर से जारी लोकल वेदर रिपोर्ट एंड फोरकास्ट के अनुसार 23 मई से 28 मई तक लगातार हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक 23 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाओं के साथ हीट वेव चलने की चेतावनी दी है।
Published: undefined
24 मई को तापमान और बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन भी दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं और लू की स्थिति बनी रहेगी। विभाग के अनुसार 25 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में 26 और 27 मई को भी 45 डिग्री तापमान के साथ हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
Published: undefined
26 मई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और आर्द्रता 30 से 20 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। 27 मई को आर्द्रता बढ़कर 40 से 25 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती है। 28 मई को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि शनिवार सुबह बदले मौसम ने लोगों को राहत का एहसास कराया, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल अस्थायी बदलाव है।
Published: undefined
तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान अगले कई दिनों तक लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined