हाल के दिनों में आरबीआई और सरकार के बीच जबरदस्त तनातनी रही। हालात इतने बिगड़े किगवर्नर उर्जित पटेल कोइस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह सरकार ने शक्तिकांत दास को नया गवर्नर नियुक्त कर दिया। आखिर सरकार और आरबीआई के रिश्ते कैसे हैं। इसे समझना है तो इस वीडियो में देखिए, जिसमें रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य एक न्यूज चैनल से बात करते हुए समझा रहे हैं कि केंद्रीय बैंक की सोच क्या है और उस पर सरकार का रुख क्या होता है। गौरतलब है कि सरकार और रिजर्व बैंके के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, इसका संकेत पहली बार डिप्टी गवर्नरविरल आचार्य ने ही अपने एक भाषण में दिया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए