देश

कोरोना का सबसे बुरा दौर अभी बाकी, इन नीतियों का पालन नहीं किया गया तो संक्रमितों की संख्या में होगी भारी बढ़ोतरी: WHO

भारत में कोरोना वायरस बहुत तेजी से अपना पांव पसार रहा है। पिछले कई दिनों से देश में हर दिन 18000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने COVID-19 को लेकर चेतावनी दी है जो डराने वाला है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत में कोरोना वायरस बहुत तेजी से अपना पांव पसार रहा है। पिछले कई दिनों से देश में हर दिन 18000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने COVID-19 को लेकर चेतावनी दी है जो डराने वाला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेसस ने कहा है कि इस वायरस का सबसे बुरा दौर अभी बाकी है। ऐसे में अगर सही नियमों का पालन नहीं किया जाएगा तो यह वायरस लोगों को और तेजी से संक्रमित कर सकता है। टेड्रोस ने यह भी कहा कि इस महामारी को हराने के लिए हमें एक-जुट होकर नियमों का पालन करने की आवश्यकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने कहा कि 6 महीने पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस वायरस की वजह से हमारी दुनिया इतनी बदल जाएगी, लोगों को अपने घरों में बंद रहना पड़ जाएगा या फिर सारी चीजें बंद हो जाएंगी। डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइकल रेयान ने इस वायरस के बारे में बताते हुए कहा कि इस माहामारी से लड़ने के लिए किसी भी तरह के भेदभाव से बचना चाहिए। सभी को मिलकर इससे निपटने का राश्ता निकालना चाहिए।

ट्रेडोस का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है, भले ही कुछ देशों में मामलों में थोड़ी कमी आई है। लेकिन दुनियाभर में इसका असर बढ़ता ही जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया में हर रोज कोरोना वायरस के 80 हजार से एक लाख के करीब केस आते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से रोजाना डेढ़ लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका, ब्राजील और भारत ऐसे देश हैं, जहां कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस आ रहे हैं। अमेरिका और ब्राजील में रोजाना करीबन 30 हजार कोरोना के केस सामने आ रहे हैं, वहीं भारत में हर दिन 20 बजार के लगभग केस आ रहे हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.04 करोड़ हो गई है। वहीं इस वायरस से अब तक 509,000 लोगों की जान जा चुकी है।यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि, मामलों की कुल संख्या बुधवार सुबह तक 10,434,835 हो गई, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 509,779 थी।सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,629,372 मामलों और 127,322 संक्रमण से हुई मौतों के साथ दुनिया में सबसे प्रभावित देशों में शीर्ष पर है।वहीं ब्राजील दूसरे स्थान पर है, जहां 1,402,041 संक्रमण के मामले और 59,594 मौतें हुई हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट, जानें क्या है पूरा माजरा

  • ,
  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल