देश

सिलक्यारा टनल में 38 दिनों बाद बड़कोट सिरे से शुरू हुआ काम, जांच के बाद शुरू होगा दूसरे सिरे से निर्माण

मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञ जांच समिति ने सिलक्यारा हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं कंपनी पहले बड़कोट सिरे से काम कर रही है। जांच होने के बाद सिलक्यारा सिरे से भी सुरंग निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यमुनोत्री मार्ग पर बन रही निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल का काम फिर से शुरू हो गया है। हादसे के 38 दिनों बाद काम शुरू हो पाया। अब सुरंग केवल 480 मीटर ही बची हुई है।

मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञ जांच समिति ने सिलक्यारा हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं कंपनी पहले बड़कोट सिरे से काम कर रही है। जांच होने के बाद सिलक्यारा सिरे से भी सुरंग निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

सिलक्यारा टनल हादसे की जांच करने वाली टीम 4 दिनों की जांच के बाद दिल्ली वापस लौट गई है। अब जांच टीम अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौपेंगी। उसके बाद ही सिलक्यारा टनल के सिरे से काम शुरू होगा।

एनएचआईडीसीएल के निदेशक, अंशु मनीष खल्खो ने बताया कि सुरंग के सिलक्यारा सिरे से जांच के बाद ही काम शुरू होगा, लेकिन बड़कोट सिरे से कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। अभी जांच टीम की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बचाव में लगी कंपनियों के बिल के आधार पर ऑपरेशन के खर्च का कुल बिल निर्माण कंपनी को दिया जाएगा।

बता दें कि 12 नवंबर को दिवाली की सुबह टनल में भूस्खलन के चलते टनल के अंदर 41 मजदूर फंस गए थे। जिसके बाद उन्हें 17 दिन बाद तमाम एजेंसियां की मदद से रेस्क्यू किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: यूएस मिडटर्म चुनाव नतीजों से बाजार में बहार, सेंसेक्स 1600 अंक तक उछला, उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा

  • ,
  • चुनावी नतीजों ने बिगाड़ा ट्रंप का मिजाज, अपनों पर गरम, गैरों पर नरम! कभी मीडिया तो कभी अपनी पार्टी को घेरा

  • ,
  • उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, भागीरथी नदी में जा गिरी इनोवा, अब तक 4 लोगों के शव बरामद

  • ,
  • ट्रंप की चुनावी हार के बाद भारतीय दंपत्ति-कंपनियों पर अमेरिका का एक्शन, ईरान को तेल कारोबार में मदद का आरोप

  • ,
  • US Midterm Elections: नतीजों के बाद ईरान में जश्न, तेहरान में ट्रंप-नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन, विरोध में पोस्टर जलाए