दुनिया

इटली तट पर डूबे जहाज में मरने वालों में 28 पाक नागरिक, कुल 59 प्रवासियों ने गंवाई अपनी जान

पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और अन्य देशों के प्रवासियों के साथ जहाज कई दिनों पहले तुर्की से रवाना हुआ था और इटली में कैलाब्रिया के पूर्वी तट पर एक समुद्र तटीय सैरगाह स्टेकाटो डी कट्रो के पास तूफान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहाज पर 140 से 150 लोग सवार थे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के समुद्र तट पर खचाखच भरे जहाज के पलटने से डूबकर मरने वालों में 28 पाकिस्तानी नागरिक थे। तटीय शहर क्रोटोन के मेयर विन्सेंजो वोस ने टीवी चैनल स्काई टीजी-24 को बताया कि इस हादसे में अब तक 59 प्रवासियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद 43 प्रवासियों के शव तट के किनारे पाए गए थे और 80 लोग जीवित बरामद हुए, जिनमें कुछ ऐसे भी थे जो डूबने के बाद तट पर पहुंचने में कामयाब रहे।

पाकिस्तान के जियो न्यूज ने बताया कि रोम में पाकिस्तानी दूतावास के अनुसार, अन्य लोगों के अलावा, 40 पाकिस्तानी नौका पर सवार थे। मिशन ने यह भी कहा कि बचाव अधिकारियों द्वारा 28 पाकिस्तानियों के शवों को समुद्र से बाहर निकाल लिया गया है, हालांकि, 12 और नागरिक अभी भी लापता हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने आगे कहा कि वे इस संबंध में इतालवी अधिकारियों, स्वयंसेवकों और समुद्री एजेंसियों के संपर्क में हैं।

पाक दूतावास ने कहा कि वह कैलाब्रिया क्षेत्र में पाकिस्तानी समुदाय के संपर्क में है और उन्हें इस दुखद घटना के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान कर रहा है। इस बीच, पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा, "हम इटली के तट पर डूबे जहाज में पाकिस्तानियों की संभावित मौजूदगी के बारे में रिपोर्ट को बारीकी से देख रहे हैं।" ट्विटर पर उन्होंने कहा कि रोम में पाकिस्तानी दूतावास इतालवी अधिकारियों से तथ्यों का पता लगाने की प्रक्रिया में है।

पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और कई अन्य देशों के प्रवासियों के साथ यह जहाज कई दिनों पहले तुर्की से रवाना हुआ था और इटली में कैलाब्रिया के पूर्वी तट पर एक समुद्र तटीय सैरगाह स्टेकाटो डी कट्रो के पास तूफानी मौसम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जियो न्यूज ने बताया कि गार्डिया डि फिनान्जा सीमा शुल्क पुलिस ने प्रवासी तस्करी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

कट्रो के मेयर एंटोनियो सेरासो ने कहा कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कितने बच्चों की मौत हुई, इसकी सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। जिओ न्यूज ने बताया कि जहाज तीन या चार दिन पहले पूर्वी तुर्की में इजमिर से रवाना हुआ था, जिसमें जीवित बचे लोगों ने कहा कि जहाज पर 140 से 150 लोग सवार थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने की ‘सत्याग्रह’ अभियान की शुरुआत, कहा- अपने हक के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज को करेगा एकजुट

  • ,
  • 'निर्वाचन आयुक्तों की शिकायत के बावजूद अफसर पद पर बरकरार', जयराम का आरोप- ये व्यवस्था पर नियंत्रण का प्रयास

  • ,
  • Asian Games 2026: गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पाक के सामने रखा 212 रनों का लक्ष्य, तिलक-अभिषेक ने जड़े तूफानी अर्धशतक

  • ,
  • 'आपके साथ खड़े होना मेरी ज़िम्मेदारी', राहुल ने अधिकारों और न्याय की आवाज के मंच 'सत्याग्रह' की शुरुआत की

  • ,
  • कर्नाटक में सूखे को लेकर खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, 3,705 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता तत्काल जारी करने की मांग