दुनिया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में क्रैश हुआ विमान, गोदाम की छत से टकराया, 2 की मौत, 18 घायल

विमान वेयरहाउस की छत पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान हादसा हुआ है। 'दी वाशिंगटन टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। हादसा कैलिफोर्निया में फुलर्टन हवाई अड्डे के पास पास हुआ। विमान वेयरहाउस की छत पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इससे पहले दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दक्षिण कोरिया में विमान हादसा हुआ था। मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में 81 लोगों में से सिर्फ दो लोगों की जान बच पाई थी। 179 लोगों की जान चली गई थी। विमान एक पक्षी से टकराने के बाद लैंडिंग के समय एयरपोर्ट पर ही क्रैश हो गया था। लैंडिंग के समय विमान का गियर नहीं खुला, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

इससे पहले कजाकिस्तान में अजरबैजान का एक विमान क्रैश हो गया था। बाद में खबर आई थी कि रूस ने इसे गलती से मार गिराया था। इस हादसे में 38 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए