दुनिया

अफगानिस्तान: कंधार की सबसे बड़ी मस्जिद में बम ब्लास्ट, अब तक 32 लोगों की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान के कुंदुज शहर की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले के ठीक एक हफ्ते बाद शुक्रवार को कंधार की एक मस्जिद में बम धमाका हुआ है। ये हमला यहां की सबसे बड़ी मस्जिद पर हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अफगानिस्तान के कुंदुज शहर की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले के ठीक एक हफ्ते बाद शुक्रवार को कंधार की एक मस्जिद में बम धमाका हुआ है। ये हमला यहां की सबसे बड़ी मस्जिद पर हुआ। इस बम धमाके में अब तक 32 लोगों के मारे जाने की खबर, जबकि कई दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही कुंदुज शहर की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 45 लोगों की मौत हो गई थी। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के पुलिस जिला 1 (पीडी1) में स्थित शिया समुदाय की मस्जिद में शुक्रवार को विस्फोट हुआ। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी समूह ने 8 अक्टूबर को कुंदुज मस्जिद में हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। खामा प्रेस ने बताया कि समूह ने घोषणा की थी कि आत्मघाती हमलावर का नाम मुहम्मद था और वह उइगर मुस्लिम था।

कुंदुज मस्जिद भी शिया समुदाय की थी। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने हमले की निंदा की थी और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का वादा किया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे