दुनिया

चीन पर 125% का 'टैरिफ बम' फोड़ने के बाद अमेरिका का बड़ा दावा, कहा- भारत हमारे साथ ट्रेड टॉक में है सबसे आगे

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि टैरिफ घोषणाओं के बीच व्यापार मुद्दे को लेकर हमारी मुख्य बातचीत भारत, जापान और साउथ कोरिया के साथ हो रही है, यह सभी देश चीन के पड़ोसी हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

अमेरिका ने चीन पर 125 फीसदी टैरिफ लगाने के भारत का नाम लेते हुए 'ट्रेड टॉक' को लेकर बड़ा दावा किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार व्हाइट हाउस में प्रेस से बात करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो हमारे साथ टैरिफ पर बात करने लिए सबसे आगे है।

चीन पर लगाए गए 125 प्रतिशत टैरिफ पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि चीन वैश्विक बाजार में गलत तरीके से व्यापार कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था असंतुलन पैदा कर रही है। स्टॉक ने यह भी कहा कि यह टैरिफ सिर्फ चीन के लिए नहीं है, बल्कि उन देशों के लिए भी है जो व्यापार नियमों का उल्लंघन करते हैं।

Published: undefined

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि टैरिफ घोषणाओं के बीच व्यापार मुद्दे को लेकर हमारी मुख्य बातचीत भारत, जापान और साउथ कोरिया के साथ हो रही है, यह सभी देश चीन के पड़ोसी हैं। उन्होंने कहा कि हम उन सभी देशों से टैरिफ के मुद्दे पर बात करना चाहते हैं, जो आगे आकर अपना प्रस्ताव रखेंगे, उन्हें हम ईनाम भी देंगे। हम उनके लिए पहले से लागू किए गए टैरिफ को घटाकर 10 फीसदी करने पर विचार कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि दुनिया चीन की ओर नहीं, बल्कि अमेरिका की ओर देख रही है, क्योंकि उन्हें हमारे बाजार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने सौदे की कला को नजरअंदाज किया, लेकिन असल में बाकी दुनिया अब अमेरिका के करीब और चीन से दूर जा रही है।

Published: undefined

अमेरिका की ओर से 104 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन ने पहले लगाए गए 34 प्रतिशत टैरिफ में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, जिसके बाद आंकड़ा 84 प्रतिशत हो गया। इसके अमेरिका ने चीन पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही बाकी के 75 देशों पर टैरिफ को 90 दिनों तक रोकने ऐलान कर दिया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...