दुनिया

ट्रंप की डेडलाइन बढ़ने के बीच ईरान पर एयरस्ट्राइक, गैस और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला

‘फार्स’ की यह रिपोर्ट ऐसे वक्त आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले नहीं करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी गई है।

फोटो: AI Generated
फोटो: AI Generated 

ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड की करीबी एक अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने मंगलवार तड़के बताया कि देश के दो ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए गए हैं।

समाचार एजेंसी ‘फ़ार्स’ की खबर में दावा किया गया है कि एक हमले में इस्फ़हान में प्राकृतिक गैस के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरे हमले में खुर्रमशहर बिजली संयंत्र के लिए बनी गैस पाइपलाइन को निशाना बनाया गया।

‘फार्स’ की यह रिपोर्ट ऐसे वक्त आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले नहीं करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी गई है।

सोमवार को इस क्षेत्र में हुए हमलों की जिम्मेदारी न तो इजराइल ने ली है और न ही अमेरिका ने, हालांकि दोनों देश अपने हमलों को हमेशा स्वीकार नहीं करते हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या इन स्थलों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया या क्षेत्र में अन्य स्थलों पर हुए हमलों में इन्हें नुकसान पहुंचा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की