दुनिया

अमेरिका में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स भारत से, चीन के छात्रों की संख्या में 9 फीसदी की आई गिरावट, आंकड़े आए सामने

2021-22 में दुनिया भर से अमेरिका जाने वाले छात्रों में चीन और भारत के छात्रों का हिस्सा 52 प्रतिशत था। चीन के छात्रों की संख्या में नौ प्रतिशत की गिरावट आई है, अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले चीनी छात्रों की संख्या 2020-21 में 3,17,299 से घटकर 2021-22 में 2,90,086 हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अमेरिकी विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एक मिलियन से अधिक नए विदेशी छात्रों में से लगभग 21 प्रतिशत भारतीय छात्र हैं। यह जानकारी अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट से सामने आई है। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में 1,67,582 छात्रों के मुकाबले 2021-22 में भारत के 1,99,182 छात्र अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे।

अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 2022-23 में चीन से आगे निकल जाने की संभावना है। अमेरिका के लिए अगले साल जून और अगस्त के बीच 82 हजार वीजा जारी किए जाएंगे।

नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में कांसुलर मामलों के मंत्री काउंसलर डॉन हेफ्लिन ने कहा कि वर्ष 2021-22 में 62,000 छात्र वीजा जारी किए गए। इसके विपरीत चीन ने अपने देश के छात्रों के लिए वीजा हासिल करना कठिन बना दिया है। हेफ्लिन ने कहा कि चीनी छात्रों को पहले हर साल लगभग 110,000-120,000 वीजा जारी किए जाते थे, जो अब गिरकर लगभग 50 हजार हो गया है।

2021-22 में दुनिया भर से अमेरिका जाने वाले छात्रों में चीन और भारत के छात्रों का हिस्सा 52 प्रतिशत था।

चीन के छात्रों की संख्या में नौ प्रतिशत की गिरावट आई है, अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले चीनी छात्रों की संख्या 2020-21 में 3,17,299 से घटकर 2021-22 में 2,90,086 हो गई। महामारी के बाद अमेरिका जाने वाले चीनी छात्रों की संख्या घटी है और भारतीयों की संख्या में बढ़ी है।

2018-19 और 2019-20 के साथ-साथ 2019-20 और 2020-21 के बीच, अमेरिकी विश्वविद्यालयों में नामांकित भारतीय छात्रों की संख्या में क्रमश: 4.4 प्रतिशत और 13.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की कुल संख्या 2020-21 में 9.14 लाख से बढ़कर 2021-22 में 9.48 लाख हो गई।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला