
अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में सोमवार को एक हॉकी मैच के दौरान हुई हिंसक घटना ने खेल प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया। पॉटकेट में स्थित एक इनडोर एरिना में गोलीबारी की घटना में संदिग्ध सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Published: undefined
पुलिस के मुताबिक, यह घटना अचानक हुई और इसके पीछे किसी पुराने पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने कहा कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह अंधाधुंध नहीं, बल्कि सोच-समझकर की गई गोलीबारी थी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
Published: undefined
घटना के समय एरिना में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाके को तुरंत सील कर दिया गया। पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोलीबारी से पहले और बाद में क्या हुआ। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined