दुनिया

ट्रक अटैक के 24 घंटे के अंदर फिर दहला अमेरिका, न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में सामूहिक गोलीबारी, कई लोग घायल

न्यूयॉर्क पोस्ट ने सूत्रों और पुलिस के हवाले से बताया कि बुधवार रात को क्वींस के एक नाइट क्लब के बाहर सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में बुधवार देर रात (1 जनवरी) को एक नाइट क्लब में हुई सामूहिक गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई फुटेज में नाइट क्लब के बाहर पुलिस और एंबुलेंस की भारी तैनाती देखी जा सकती है।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने सूत्रों और पुलिस के हवाले से बताया कि बुधवार रात को क्वींस के एक नाइट क्लब के बाहर सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

गोलीबारी रात 11:20 बजे से ठीक पहले जमैका के अमजुरा नाइट क्लब के पास शुरू हुई। 4,000 लोगों की क्षमता वाले इस नाइट क्लब में नियमित रूप से डीजे और लाइव परफॉर्मेंस होती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों को लॉन्ग आइलैंड यहूदी अस्पताल और कोहेन चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर सहित क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया।

यह घटना उसी दिन घटित हुई, जब नए साल के दिन मध्य न्यू ऑर्लीन्स में एक वाहन द्वारा भीड़ को कुचलने से कई लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।

एक व्यक्ति ने नए साल के दिन सुबह-सुबह न्यू ऑरलियंस में एक पिकअप ट्रक को तेज गति से भीड़ में घुसा दिया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चलाने वाले शख्स को गोली मार दी।

ट्रक ड्राइवर की हचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई का कहना है कि वाहन में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का झंडा मिला है और वे इस हमले की जांच 'आतंकवादी कृत्य' के रूप में कर रहे हैं।

जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध ने 'हमले से कुछ घंटे पहले' सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किए थे, जिससे पता चलता है कि वह आईएस से प्रेरित था और 'हत्या करने की इच्छा' रखता था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल