दुनिया

जंग के बीच ट्रंप ने फिर लिया यूटर्न, रूस के बाद अब ईरान का तेल भी खरीद सकेगी दुनिया

ट्रंप प्रशासन तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने के प्रयासों के तहत उस ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाएगा जो समुद्र में फंसा है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह घोषणा की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने के प्रयासों के तहत उस ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाएगा जो समुद्र में फंसा है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह घोषणा की। यह छूट शुक्रवार तक जहाजों पर लद चुके ईरानी तेल पर लागू होगी और 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी।

Published: undefined

इससे पहले ईरान ने शुक्रवार को दुनिया भर के मनोरंजन और पर्यटन स्थलों को भी अपने जवाबी हमलों के तहत निशाना बनाने की धमकी दी थी, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में और अधिक युद्धपोत और मरीन भेजने की घोषणा की थी।

कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका प्रशासन वास्तव में इस क्षेत्र में सैन्य अभियानों को ‘‘समाप्त करने’’ पर विचार कर रहा है। उनकी यह पोस्ट तेल की कीमतों में और उछाल आने के बाद आयी, जिससे अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आयी।

ये विरोधाभासी संदेश ऐसे समय में आए हैं जब युद्ध के समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे।

Published: undefined

ईरान ने ऐसे वक्त में इजराइल तथा पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में ऊर्जा स्थलों पर और हमले किए हैं जब ईद मनायी जा रही है जबकि ईरानी लोगों द्वारा फारसी नव वर्ष नवरोज मनाए जाने के बीच इजराइल ने भी तेहरान में हवाई हमले किए हैं।

ईरान के हमलों से तेल की आपूर्ति बाधित हो रही है और पश्चिम एशिया के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी खाद्य और ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined