दुनिया

पूर्व पाक PM इमरान खान का ऑडियो लीक, अमेरिकी सांसद के आगे गिड़गिड़ाते हुए बोले- मेरी जान को खतरा...

जूम मीटिंग में इमरान खान ने अविश्वास आंदोलन की राजनीतिक विफलता के लिए पूर्व सेना प्रमुख को जिम्मेदार ठहराया, जबकि हमेशा की तरह बिना सबूत के, उन पर हुए जानलेवा हमले के लिए सेना और अन्य को भी जिम्मेदार ठहराया।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान  फोटोः सोशल मीडिया

एक कथित ऑडियो लीक सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अमेरिका से मदद की अपील करते सुना जा सकता है। यह जानकारी मीडिया की खबरों में दी गई। अमेरिकी कांग्रेस की एक महिला सदस्य के साथ कथित जूम मीटिंग की ऑडियो रिकॉर्डिग में इमरान खान की बताई जा रही आवाज को यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि पाकिस्तान के 99 प्रतिशत लोग उन्हें सत्ता में देखना चाहते हैं।

समा टीवी के मुताबिक, कथित ऑडियो में इमरान खान बार-बार अमेरिकी राजनेता से पाकिस्तान विरोधी बयान देने और उनके पक्ष में आवाज उठाने की मांग कर रहे हैं।

जूम मीटिंग में इमरान खान ने अविश्वास आंदोलन की राजनीतिक विफलता के लिए पूर्व सेना प्रमुख को जिम्मेदार ठहराया, जबकि हमेशा की तरह बिना सबूत के, उन पर हुए जानलेवा हमले के लिए सेना और अन्य को भी जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कथित तौर पर अमेरिका के सामने सबसे लोकप्रिय नेता होने का दावा भी किया। उन्होंने अमेरिकी राजनेता के सामने अपने दौर के आर्थिक प्रगति को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जूम मीटिंग के अंत में कांग्रेस की सदस्य ने जब पाकिस्तान विरोधी बयान दिया, तो इमरान खान और उनके सहयोगी काफी खुश दिखाई दिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सांसद से मदद मांगना इमरान खान की अमेरिका समर्थक ताकतों से मदद लेने की सुनियोजित कोशिशों में से एक है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित