दुनिया

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में चौथे आरोपी को कनाडा ने किया अरेस्ट

कनाडा के सरे के एक गुरुद्वारे के बाहर हुई गोलीबारी में निज्जर की मौत हुई थी। निज्जर नाम भारत सरकार द्वारा जारी एक लिस्ट में 40 अन्य 'नामित आतंकवादियों' के साथ शामिल किया गया था। कनाडा का मानना है कि निज्जर हत्याकांड में के पीछे भारत का हाथ है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कनाडा ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम के मुताबिक, उन्होंने अमनदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या और निज्जर की हत्या की साजिश का आरोप है।

इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम ने कहा कि ब्रैम्पटन, सरे और एबॉट्सफोर्ड में रहने वाला 22 साल के भारतीय नागरिक अमनदीप सिंह पहले से ही हथियारों से जुड़े मामले में लगे आरोपों के लिए ओंटारियो में हिरासत में था। 

इस मामले में अब तक अमनदीप सिंह, करण बराड़,  कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी आरोपियों को निज्जर की हत्या के सिलसिले में एक जैसे आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया है।

कनाडा के सरे के एक गुरुद्वारे के बाहर हुई गोलीबारी में निज्जर की मौत हुई थी। निज्जर नाम भारत सरकार द्वारा जारी एक लिस्ट में 40 अन्य 'नामित आतंकवादियों' के साथ शामिल किया गया था। कनाडा का मानना है कि निज्जर हत्याकांड में के पीछे भारत का हाथ है। 

निज्जर खालिस्तानी आतंकी और खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था। वह बीते कई सालों से कनाडा में ही रह रहा था और वहां से भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवाद को हवा दे रहा था।

ट्रूडो जब 2018 में भारत दौरे पर आए थे। उस समय उन्हें पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने खालिस्तानी आतंकियों की एक सूची सौंपी थी, जिसमें निज्जर का भी नाम शामिल था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2020 में निज्जर को आतंकी घोषित किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘क्या नरेंद्र मोदी और पीएम वाजपेयी ने पूरा वंदे मातरम गाया था?’, कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर हमला, अशुतोष बोले- 48 घंटे में गुंडों को गिरफ्तार करो, वरना राजस्थान में आंदोलन

  • ,
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, एक घायल

  • ,
  • मोदी सरकार के E20 नीति पर सवाल, जयराम बोले- महंगे खाने और महंगे सफर दोनों की कीमत चुका रही जनता, तत्काल समीक्षा हो

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली, MP-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा