दुनिया

अमेरिका में कोरोना कहर जारी, संक्रमण से अब तक 5.50 लाख लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 3,03,91,227 हुई

अमेरिका के न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण की वजह से 50,212 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 24,486 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.50 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना ने विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 3.03 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,50,951 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 3,03,91,227 हो गई है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण की वजह से 50,212 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 24,486 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 59,097 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 48,231 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 33,337 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 23,542, मिशीगन में 17,108, मैसाचुसेट्स में 17,148 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 25,029 लोगों की मौत हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

  • ,
  • होर्मुज में बढ़ा तनाव: UAE के दो तेल टैंकरों पर हमला, ईरान पर लगा हमले का आरोप, विदेश मंत्रालय ने की निंदा

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा