दुनिया

बांग्लादेश में अपराध बेलगाम! साल के पहले ही दिन धारदार हथियारों से 24 साल के युवक पर हमला, मौत

पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सुमन चंद्र ने जानकारी दी है कि शाह आलम पर हमलावरों के एक समूह ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बांग्लादेश में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हिंसा की घटनाओं ने देश में अशांति का माहौल बना दिया है। बांग्लादेशी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार ताजा मामला ढाका के हजारीबाग पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले झौचर इलाके से आया है, जहां गुरुवार सुबह नए साल पर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी।

यूएनबी की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, 2026 की शुरुआत के पहले दिन ही बदमाशों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित की पहचान हजारीबाग पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले लोकल बोरो मस्जिद इलाके के रहने वाले एमडी शाह आलम (24) के रूप में हुई।

पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सुमन चंद्र ने जानकारी दी है कि शाह आलम पर हमलावरों के एक समूह ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और युवक को झौचर इलाके में सियाम स्कूल के पास एक गली में खून से लथपथ पाया। घायल युवक को ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने सुबह करीब 3:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। द डेली स्टार ने पुलिस के हवाले से बताया कि नेशनल इमरजेंसी हेल्पलाइन 999 पर एक फोन आने के बाद सुबह करीब 2:45 बजे शाह आलम गंभीर रूप से घायल मिला।

हजारीबाग पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सुमन चंद्र ने कहा कि शिपोन के सिर और शरीर के कई दूसरे हिस्सों पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने की वजह से उसके जख्म गहरे थे। हमलावर की पहचान और हमले के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: 9/11 हमले के 25 साल बाद भी फैसलों का दंश झेल रहा पाक, यूक्रेन युद्ध में 5 लाख से अधिक रूसी सैनिक ढेर

  • ,
  • पंजाब कांग्रेस ने गुलजार सिंह मामले में भगवंत मान सरकार को घेरा, पीड़ित परिवार के साथ धोखा करने का आरोप लगाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे