दुनिया

अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड

अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जुलाई डिलीवरी वाला अनुबंध 1.73 प्रतिशत गिरकर 87.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का अगस्त अनुबंध 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड
अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड फोटोः IANS

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को पूरी तरह खत्म करने के लिए संभावित समझौता और होर्मुज जलडमरूमध्य के जल्द खुलने की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सप्ताहांत में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें छह सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गईं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या देश में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होंगे?

अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जुलाई डिलीवरी वाला अनुबंध 1.73 प्रतिशत गिरकर 87.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का अगस्त अनुबंध 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Published: undefined

कच्चे तेल की कीमतों में कमी तब आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह युद्धविराम को 60 दिनों तक बढ़ाने के लिए प्रस्तावित शुरुआती समझौते पर अंतिम फैसला लेंगे। हालांकि, दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभी कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है और दोनों पक्षों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी है।

Published: undefined

ताजा घटनाक्रम के बीच जुलाई में कच्चे तेल की कीमतों में शामिल अतिरिक्त जोखिम प्रीमियम कम हुआ है, क्योंकि कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें बढ़ी हैं। हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य होने से पहले अभी कई चुनौतियां मौजूद हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, जलमार्ग में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाना, बंद पड़े तेल क्षेत्रों को दोबारा शुरू करना और ड्रोन तथा मिसाइल हमलों से ऊर्जा ढांचे को हुए नुकसान की मरम्मत जैसे कारणों से तेल आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने में समय लग सकता है।

Published: undefined

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत के लिए लगभग 2.70 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर जा रहा मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर निसोस केरोस सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है। इसके 3 जून को विशाखापट्टनम पहुंचने की उम्मीद है। सरकार ने कहा कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और उनके पास पर्याप्त मात्रा में कच्चे तेल का भंडार मौजूद है। साथ ही पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा गया है।

Published: undefined

घरेलू एलपीजी की मांग को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों से गैस उत्पादन बढ़ाकर लगभग 52 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन कर दिया गया है। सरकार ने राज्यों को जिला स्तर पर पेट्रोल और डीजल की खपत के पैटर्न की निगरानी और समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में भीड़ का हमला, हिंसा पीड़ितों के परिवार से मिलने पहुंचे थे

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

  • ,
  • पंजाबः जालंधर-लुधियाना हाइवे पर RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या, हमलावर हुए फरार

  • ,
  • 'दावे विश्वगुरु के लेकिन देश में एक परीक्षा भी नहीं करवा सकते', राहुल का आरोप- मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है

  • ,
  • CUET UG 2026: तकनीकी दिक्कतों के चलते सीयूईटी परीक्षा में देरी, NTA ने बदला टाइम, जानें कितने बजे होगा एग्जाम