पाकिस्तानी संयुक्त राष्ट्र मिशन पर साइबर हमला, अकाउंट, ईमेल, यूट्यूब चैनल में सेंध लगाई गई
पाकिस्तानी संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अनुरोध किया कि उसके चैनलों पर डाले गए सभी ईमेल और वीडियो की तब तक अनदेखी की जाये जब तक कि वे अपने अकाउंट पर नियंत्रण हासिल नहीं कर लेते।
By पीटीआई (भाषा)
पाकिस्तानी संयुक्त राष्ट्र मिशन पर साइबर हमला फोटोः IANS
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन पर साइबर हमला किया गया, जिसमें उसके आधिकारिक ईमेल अकाउंट और यूट्यूब चैनल में सेंध लगाई गई। एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई है।
समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार यह साइबर हमला शुक्रवार को अमेरिकी समयानुसार शाम चार बजे हुआ।
Published: undefined
खबर के अनुसार इस साइबर हमले का लक्ष्य स्थायी मिशन की सूचना शाखा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ईमेल आईडी थी।
खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मिशन के यूट्यूब चैनल में सेंध लगाई गई और हमलावरों ने उसका नाम, बैनर और विषय-वस्तु बदल दी।
Published: undefined
पाकिस्तानी संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अनुरोध किया कि उसके चैनलों पर डाले गए सभी ईमेल और वीडियो की तब तक अनदेखी की जाये जब तक कि वे अपने अकाउंट पर नियंत्रण हासिल नहीं कर लेते।
किसी भी समूह/संस्था ने साइबर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए