दुनिया

अमेरिका के हवाई में विनाशकारी जंगल की आग का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 110 पहुंची, कई लोग लापता

जंगल की आग, जिसने माउई के ऐतिहासिक शहर लहाइना को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, आधुनिक अमेरिकी इतिहास में सबसे घातक आग है। लहाइना माउई का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल और कभी हवाई राज्य की राजधानी था।

अमेरिका के हवाई में विनाशकारी जंगल की आग में मरने वालों की संख्या 110 पहुंची
अमेरिका के हवाई में विनाशकारी जंगल की आग में मरने वालों की संख्या 110 पहुंची फोटोः IANS

अमेरिका के हवाई राज्य के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि माउई द्वीप में 8 अगस्त को लगी विनाशकारी जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। माउई में लगभग 2,200 संरचनाएं, जिनमें से 86 प्रतिशत आवासीय हैं, या तो पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं या क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बुधवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा, "हर दिन हमारा दिल थोड़ा और टूट जाता है। हमें बताना पड़ता है कि हमारे कई प्रियजनों के खो जाने और मरने की पुष्टि हो गई है।" गवर्नर ने कहा कि जले हुए क्षेत्र का लगभग 38 प्रतिशत खोजा जा चुका है।

गवर्नर जोश ने कहा कि माउई में लगभग 2,200 संरचनाएं, जिनमें से 86 प्रतिशत आवासीय हैं, या तो पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं या क्षतिग्रस्त हो गई हैं। माउई पुलिस प्रमुख जॉन पेलेटियर ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सप्ताहांत तक खोजकर्ताओं ने 85 से 90 प्रतिशत क्षेत्र को कवर कर लिया होगा।

बुधवार को, व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन 21 अगस्त को माउई का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, "मैं इस आपदा से उबरने के लिए हवाई के लोगों को उनकी जरूरत की हर चीज मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

जंगल की आग, जिसने माउई के ऐतिहासिक शहर लहाइना को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, आधुनिक अमेरिकी इतिहास में सबसे घातक आग है। द्वीप के प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 2,000 परिवार बिना बिजली के रह रहे हैं। लहाइना माउई का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल और कभी हवाई राज्य की राजधानी था। यहां लगभग 13,000 लोग रहते हैं।

इसे भी पढ़ेंः अमेरिका के हवाई में जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हुई, ऐतिहासिक शहर लहाइना लगभग तबाह

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति