दुनिया

रूस: पर्म स्‍टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, अब तक 8 की मौत, जान बचाने के लिए कई लोगों ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

इस हमले में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एस वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे जान बचाने के लिए कई छात्रों ने बिल्डिंग से छलांग लगाई है।

फोटो: @RT_com
फोटो: @RT_com  

रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में बड़े हमले की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी में एक अज्ञात बंदूकधारी ने हमला कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हमले में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एस वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे जान बचाने के लिए कई छात्रों ने बिल्डिंग से छलांग लगाई है।

बता दें कि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी पर ये अटैक आतंकी हमला है या नहीं। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया है। हमले के बाद यूनिवर्सिटी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्र बिल्डिंग की खिड़की से नीचे कूदते हुए दिख रहे हैं। हमलावर के डर से छात्र ऐसा कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति