दुनिया

काबुल में चीनी नागरिकों के गेस्टहाउस में धमाका, भीषण फायरिंग से पूरा इलाका थर्राया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद गोलियां चलीं और इमारत में आग लग गई और गेस्टहाउस से धुआं निकलने लगा। वहीं, अफगानिस्तान में चीनी दूतावास ने कहा कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और प्रासंगिक कार्रवाई कर रहे हैं।

फोटोः ANI
फोटोः ANI 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी नागरिकों के ठहरने वाले एक गेस्टहाउस के पास भीषण विस्फोट और उसके बाद भारी गोलीबारी हुई है। इस धमाके में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। काबुल के शहर ए नवा इलाके में हुए इस हमले में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद गोलियां चलीं और इमारत में आग लग गई और गेस्टहाउस से धुआं निकलने लगा। वहीं, अफगानिस्तान में चीनी दूतावास ने कहा कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और प्रासंगिक कार्रवाई कर रहे हैं।

वहीं अफगान अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के अनुसार काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि "काबुल होटल" नामक एक परिसर पर "शैतान" तत्वों द्वारा हमला किया गया है, जिसमें आम लोग रहते हैं। जादरान के अनुसार, सुरक्षा बल क्षेत्र में पहुंच गए हैं और एक अभियान चलाया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो