दुनिया

फेसबुक पर कोरोनावायरस का कहर, कोरोना पॉजिटिव पाया गया एक कर्मचारी, लंदन कार्यालय बंद

फेसबुक ने लंदन स्थित अपने तीन कार्यालयों को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया है। कंपनी ने यह फैसला अपने एक कर्मचारी में कोविड-19 की जांच पॉजिटिव आने के बाद लिया। फेसबुक ने कहा है कि कार्यालयों को खोलने से पहले इनकी गहन सफाई कराई जाएगी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

फेसबुक ने लंदन स्थित अपने तीन कार्यालयों को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया है। कंपनी ने यह फैसला अपने एक कर्मचारी में कोविड-19 की जांच पॉजिटिव आने के बाद लिया। स्काई न्यूज ने शुक्रवार को बताया कि सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने अपने एक कर्मचारी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने 3,000 कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। यह कर्मचारी सिंगापुर का था और 24 से 26 फरवरी के बीच लंदन के कार्यालयों में गया था।

फेसबुक ने कहा है कि कार्यालयों को खोलने से पहले इनकी गहन सफाई कराई जाएगी। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है, “हमारे सिंगापुर कार्यालय के एक कर्मचारी के कोविड-19 पॉजिटिव होने का पता चला है। उसने 24 से 26 फरवरी, 2020 के बीच हमारे लंदन कार्यालयों का दौरा किया था।”

“लिहाजा हम सफाई के लिए सोमवार तक अपने लंदन स्थित कार्यालयों को बंद कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं।” ब्रिटेन में कोरोनावायरस के 163 मामले सामने आ चुके हैं।

फेसबुक ने अमेरिका के बे एरिया के अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है। यह कदम गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में कोरोनावायरस के दो नए मामले सामने आने के बाद उठाए गए हैं।

फेसबुक ने सोमवार तक के लिए अपने सिएटल कार्यालय को भी बंद कर दिया है, क्योंकि उसके एक कॉन्ट्रैक्टर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह संक्रमित ठेकेदार अंतिम बार 21 फरवरी को फेसबुक ऑफिस में था। किंग काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि सभी फेसबुक साइटों को 31 मार्च तक घर से काम करना चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल