दुनिया

पाकिस्तान में सरकार बनाने का फॉर्मूला तय, शाहबाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के नए पीएम, PPP बाहर से करेगी समर्थन

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अगुवाई वाली PML-N ने सरकार बनाने के लिए दो पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। बिलावल भुट्टो की अगुवाई वाली पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) ने नवाज की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान की राजनीति में हलचल जारी है। इस बीच पाकिस्तान में सरकार बनाने का गठन का फॉर्मूला भी तय हो गया है। खबरों के मुताबिक, PML-N गठबंधन की नई सरकार होगी और दो पार्टियां पाकिस्तान पीपल्स पार्टी और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान समर्थन देंगी।

फॉर्मूला के मुताबिक, अगले पीएम शहबाज शरीफ होंगे। इसके अलावा पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया है। पीपीपी का राष्ट्रपति होगा। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने मंगलवार को ऐलान किया था कि पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति पद के लिए पीपीपी के उम्मीदवार होंगे।

नवाज शरीफ ने उन राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया है जिन्होंने पीएमएल-एन को (आगामी सरकार बनाने में) समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे फैसलों से पाकिस्तान संकट से बाहर आ जाएगा। वहीं बिलावल का कहना है कि उनकी पार्टी नई सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी। हालांकि, वो पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी का समर्थन करेंगे।ं

बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 266 सीटें हैं। 265 सीटों के नतीजे जारी हुए हैं। सरकार बनाने के लिए 133 सीटें होना जरूरी है। आम चुनाव में सबसे ज्यादा 101 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इनमें ज्यादातर उम्मीदवार इमरान खान की पार्टी PTI के समर्थित हैं। उसके बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) को 75 सीटें, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) को 54 सीटें मिलींय़ मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (PQM-P) को 17 सीटें मिलींय़ अन्य पार्टियों को भी 17 सीटें मिलीं हैं। एक सीट का नतीजा रोक दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट, जानें क्या है पूरा माजरा

  • ,
  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल