दुनिया

पाकिस्तान को मिला नया सेना अध्यक्ष, जनरल आसिम मुनीर संभालेंगे सेना की कमान

ले. जनरल असीम मुनीर पाकिस्तानी सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। मुनीर 2017 में डीजी मिलिट्री इंटेलिजेंस रह चुके हैं। साल 2018 में 8 महीने के लिए ISI चीफ रह चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ का ऐलान हो गया है। जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए सेना अध्यक्ष होंगे। पीएम शहबाज शरीफ ने उनके नाम का एलान किया। मुनीर जनरल बाजवा की जगह लेंगे।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर के नाम पर मुहर लगाने के साथ ही ज्‍वाइंट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ कमेटी के नए अध्‍यक्ष के नाम को भी हरी झंडी दे दी है। पीएम शहबाज ने लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को नया CJCSC बनाने पर अपनी सहमति दे दी है। मालूम हो कि पाकिस्‍तान के नए सेनाध्‍यक्ष को लेकर लंबे समय से अटकलबाजी का दौर चल रहा था। इसमें सेना के 6 सीनियर कमांडर का नाम सामने आ रहा था। अब जाकर पीएम ने ले. जनरल असीम मुनीर पर अपनी सहमति जताई है।

ले. जनरल असीम मुनीर पाकिस्तानी सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। मुनीर 2017 में डीजी मिलिट्री इंटेलिजेंस रह चुके हैं। साल 2018 में 8 महीने के लिए ISI चीफ रह चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो