दुनिया

ब्राजील में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 38 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि अधिकांश मौत टक्कर के बाद बस में लगी आग के कारण हुईं। टेओफिलो ओटोनी के अधिकारियों के अनुसार, कार सवार तीन लोगों सहित 13 घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ब्राजील में शनिवार को बस में आग लगने से एक भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में बस सवार 38 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के राज्य मिनास गेरैस में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है, जबकि 13 अन्य घायल हैं। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह हादसा शनिवार को सुबह टेओफिलो ओटोनी नगरपालिका में हुआ, जब ट्रक से ग्रेनाइट का एक बड़ा ब्लॉक सड़क पर गिर गया, जिससे बस विपरीत दिशा में जा रहे ट्रक से टकरा गई। वाहनों के टकराने के बाद बस में आग लग गई। संघीय राजमार्ग पुलिस के अनुसार, बस के पीछे जा रही कार ने उसमें टक्कर मार दी।

पुलिस ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि अधिकांश मौत टक्कर के बाद बस में लगी आग के कारण हुईं। टेओफिलो ओटोनी के अधिकारियों के अनुसार, कार सवार तीन लोगों सहित 13 घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस हादसे की वजह बस का टायर फटना है। टायर फटने के बाद ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया था और बस ट्रक से जा टकराई। स्थानीय पुलिस ने कहा है कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर हमला, अशुतोष बोले- 48 घंटे में गुंडों को गिरफ्तार करो, वरना राजस्थान में आंदोलन

  • ,
  • ‘क्या नरेंद्र मोदी और पीएम वाजपेयी ने पूरा वंदे मातरम गाया था?’, कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल

  • ,
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, एक घायल

  • ,
  • मोदी सरकार के E20 नीति पर सवाल, जयराम बोले- महंगे खाने और महंगे सफर दोनों की कीमत चुका रही जनता, तत्काल समीक्षा हो

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली, MP-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा