दुनिया

Ukraine Russia Conflict: चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र छोड़ भाग रहे रूसी सैनिक! सुरक्षा को लेकर IAEA प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारिआनो ग्रॉसी ने कहा है कि वह यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अभियान की अगुवाई करेंगे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारिआनो ग्रॉसी ने कहा है कि वह यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अभियान की अगुवाई करेंगे। चीन की संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि ग्रॉसी ने इस विषय में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ''यह यूक्रेन में परमाणु सुरक्षा अभियान की कड़ी का पहला मिशन होगा।''

Published: 02 Apr 2022, 4:09 PM IST

ग्रॉसी ने साथ ही विएना में संवाददाताओं को कहा है कि आईएईए का चेर्नोबिल मिशन बहुत जल्द शुरू होगा। आईएईए प्रमुख अभी हाल ही में यूक्रेन और रूस की यात्रा से लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों के अधिकारियों के साथ परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की।

Published: 02 Apr 2022, 4:09 PM IST

आईएईए ने गुरुवार को कहा था कि चेर्नोबिल संयंत्र पर कब्जा जमाये रूस के सैनिक वापस जा रहे हैं और उन्होंने संयंत्र की जिम्मेदारी वापस यूक्रेन को सौंप दी है। इसके बाद शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में ग्रॉसी ने कहा कि उन्होंने रूस के अधिकारियों से यह नहीं पूछा है कि वे चेर्नोबिल को क्यों छोड़ रहे हैं।

Published: 02 Apr 2022, 4:09 PM IST

उन्होंने कहा कि अभी इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि विकिरण के संपर्क में आने के कारण रूस के सैनिक संयंत्र छोड़ रहे हैं। ग्रॉसी ने बताया कि संयंत्र के आसपास का विकिरण स्तर सामान्य है।

Published: 02 Apr 2022, 4:09 PM IST

ग्रॉसी ने कहा कि संयंत्र पर कब्जे के दौरान बहुत भारी वाहनों की आवाजाही से संयंत्र के अंदर विकिरण का स्तर तुलनात्मक रूप से बढ़ गया था। यूक्रेन प्रशासन का कहना है कि रूस ने जब से उस पर हमला किया, तब से परमाणु संयंत्र पर रूस का कब्जा था।

यूक्रेन की राजधानी कीव से यह संयंत्र मात्र 110 किलोमीटर दूरी पर स्थित है और यह वर्ष 1986 के परमाणु विकिरण हादसे के कारण जाना जाता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 02 Apr 2022, 4:09 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 02 Apr 2022, 4:09 PM IST