दुनिया

'मैंने नहीं रुकवाया होता भारत-पाक युद्ध तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम', डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अगर उन्होंने भारत-पाक युद्ध में दखल नहीं दिया होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान भी जा सकती थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कराने का श्रेय खुद को दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस समय के मुताबिक मंगलवार यानी 24 फरवरी 2026 की रात को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपना 2026 स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन दिया।

Published: undefined

United States Congress में अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान ट्रंप ने भारत पाक युद्ध को लेकर एक नया दावा किया। कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि वह परमाणु युद्ध में बदल सकती थी। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान और भारत परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे।” ट्रंप ने भी कहा कि “3.5 करोड़ लोगों ने कहा कि अगर मैंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो सकती थी।”

Published: undefined

आपको बता दें, पिछले कुछ महीनों में ट्रंप लगातार यह कहते रहे हैं कि भारत-पाकिस्तान तनाव को रोकने में उनकी प्रशासनिक पहल की अहम भूमिका रही। उनका दावा है कि उनकी सरकार ने व्यापार समझौतों और टैरिफ जैसे कदमों का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया, ताकि दोनों देश तनाव न बढ़ाएं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined