दुनिया

IMF पर भड़का पाकिस्तान, कहा- तानाशाही के समक्ष नहीं झुकेंगे, जानें पूरा मामला

मंत्री ने मुझे उनके सामने गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं है। मुझे पहले पाकिस्तान के हित को देखना होगा। डार ने आईएमएफ के असामान्य व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान वैश्विक ऋणदाता से अनुरोध नहीं करेगा और न ही उससे कोई निर्देश लेगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ऐसे समय में जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदा गठबंधन सरकार देश की बदहाल आर्थिक स्थिति को फिर से उबारने के प्रयासों में लगी है, वित्त मंत्री इशाक डार ने नौवें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की समीक्षा में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वह आईएमएफ के तानाशाही के समक्ष नहीं झुकेंगे। एक स्थानीय मीडिया आउटलेट से बात करते हुए डार ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि आईएमएफ की टीम देश की 7 डॉलर बिलियन विस्तारित फंड सुविधा (ईएफएफ) की लंबित समीक्षा का आकलन करने और उसे अंतिम रूप देने के लिए आती है या नहीं।

Published: undefined

मंत्री ने मुझे उनके सामने गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं है। मुझे पहले पाकिस्तान के हित को देखना होगा। डार ने आईएमएफ के असामान्य व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान वैश्विक ऋणदाता से अनुरोध नहीं करेगा और न ही उससे कोई निर्देश लेगा। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि हमारी नौवीं समीक्षा हो रही है और आपको आना चाहिए और पाकिस्तान को 50 करोड़ डॉलर का फंड देना चाहिए।

Published: undefined

मंत्री ने कहा कि अगर आईएमएफ की समीक्षा टीम समीक्षा के लिए पाकिस्तान नहीं आती है, तो इस्लामाबाद ने मित्र देशों से समर्थन प्राप्त करके वित्तीय स्थिति का प्रबंधन करने की योजना पहले ही तैयार कर ली है। उन्होंने कहा,अगर वे नहीं आते हैं तो हम प्रबंधन करेंगे, कोई समस्या नहीं है।

Published: undefined

हालांकि जब डार से आईएमएफ पर उनकी कठोर स्थिति और इसके प्रभाव और नतीजों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह वार्ता टूटने के संभावित नतीजों को समझते हैं, यही वजह है कि वह अभी भी आईएमएफ से बात कर रहे हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा, मुझे पता है कि आईएमएफ कार्यक्रम को कैसे पूरा करना है। सरकार न केवल वर्तमान कार्यक्रम को पूरा करेगी, बल्कि समय पर भुगतान भी करेगी। हम चूक नहीं करेंगे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या

  • ,
  • खड़गे ने मनरेगा के बकाये पर मोदी सरकार को घेरा, ‘जी राम जी’ के प्रावधानों पर भी मांगा जवाब

  • ,
  • अजय राय का बीजेपी सरकार पर हमला, 'जब तक राम मंदिर जाने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक अयोध्या नहीं छोड़ेंगे'

  • ,
  • सिनेजीवन: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी और अमित सियाल ने संघर्षों से बनाई पहचान