दुनिया

इमरान ने देश के आर्थिक संकट के लिए पूर्व सेना प्रमुख को जिम्मेदार ठहराया, फिर लगाया सरकार गिराने का आरोप

पीटीआई प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान को अपने इतिहास में कभी भी इससे ज्यादा खराब आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ा, जैसा कि वह इन दिनों सामना कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संकट जानबूझकर मैन्युफैक्चर्ड किए गए और यह एक प्राकृतिक संकट नहीं है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने एक बार फिर पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर जोरदार हमला करते हुए देश में जारी भारी आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। इमरान ने दावा किया कि जिस दिन उनकी सरकार को सत्ता से हटाया गया था, उस दिन से संकट बढ़ने लगे थे।

Published: undefined

शुक्रवार को 'कानून के शासन' पर कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "एक व्यक्ति के फैसले के कारण पीटीआई के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई और संकट शुरू हो गया।" इमरान खान को पिछले साल अप्रैल में नेशनल असेंबली में विश्वास मत के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था।

Published: undefined

बाजवा का नाम लिए बगैर खान ने कहा कि एक व्यक्ति ने पीटीआई शासन को बदलने का फैसला किया और साजिश रची। उन्होंने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार आर्थिक संकट से निपटने में विफल रही है क्योंकि अर्थव्यवस्था को बहाल करने की उनके पास कोई योजना नहीं है।

Published: undefined

पीटीआई प्रमुख ने कहा कि देश के इतिहास में कभी भी पाकिस्तान को इससे ज्यादा खराब आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ा है, जैसा कि वह इन दिनों सामना कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संकट जानबूझकर मैन्युफैक्चर्ड किए गए। खान ने कहा कि यह एक प्राकृतिक संकट नहीं है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined