दुनिया

इंडोनेशिया में भूकंप से भारी तबाही, 82 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग हुए घायल

इंडोनेशिया के लॉमबोक में आए भूकंप में जान के नुकसान के साथ सैकड़ों इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि लॉमबोक के मुख्य शहर मतारा में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया इंडोनेशिया में भूकंप से भारी तबाही

इंडोनेशिया के लॉमबोक में आए भूकंप में 82 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7 आंकी गई है और इसका केंद्र लॉमबोक के उत्तरी तट के पास सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

जान के नुकसान के साथ भूकंप से सैकड़ों इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं और घरों की बिजली गुल हो गई है। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि लॉमबोक के मुख्य शहर मतारा में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर खराब निर्माण सामग्री से तैयार की गई थीं।

जिस समय भूकंप आया, उस समय सिंगापुर के गृहमंत्री के. शणमुगम सुरक्षा कॉन्फ्रेंस के लिए लॉमबोक में थे। उन्होंने फेसबुक पर इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा, "खड़ा होना भी मुश्किल लग रहा था।"

Published: 06 Aug 2018, 9:18 AM IST

इमाम नाम के एक स्थानी नागरिक ने बताया कि बाली के देनपसार में मुख्य अस्पताल से मरीजों को बाहर निकालना पड़ा है। वहीं बाली में भी कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इंडोनेशिया में एक हफ्ते पहले भी भूकंप आया था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 06 Aug 2018, 9:18 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 06 Aug 2018, 9:18 AM IST