दुनिया

इजरायल ने UN महासचिव गुटेरेस को अवांछित घोषित किया, यहूदी देश में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि गुटेरेस पर प्रतिबंध का ऐलान करते हुए कहा कि जो कोई भी इजरायल पर ईरान के जघन्य हमले की स्पष्ट रूप से निंदा नहीं कर सकता, जैसा कि दुनिया के लगभग हर देश ने किया है, वह इजरायल की धरती पर कदम रखने का हकदार नहीं है।

इजरायल ने UN महासचिव गुटेरेस को अवांछित घोषित किया, देश में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया
इजरायल ने UN महासचिव गुटेरेस को अवांछित घोषित किया, देश में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया फाइल फोटोः सोशल मीडिया

इजरायल ने ईरान के हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को इजरायल में अवांछित घोषित कर दिया है और उनके देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इजरायल ने यूएन महासचिव पर फिलिस्तीन, लेबनान और ईरान से तनाव के बीच यहूदी देश के खिलाफ पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाया है।

इजरायल के विदेश मंत्री, इजरायल कैट्ज ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "आज, मैंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को इजरायल में अवांछित घोषित कर दिया है और उनके देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जो कोई भी इजरायल पर ईरान के जघन्य हमले की स्पष्ट रूप से निंदा नहीं कर सकता है, जैसा कि दुनिया के लगभग हर देश ने किया है, वह इजरायल की धरती पर कदम रखने का हकदार नहीं है।

इजरायली विदेश मंत्री ने एंटोनियो गुटेरेस पर हमला करते हुए आगे कहा कि यह एक ऐसा महासचिव है जिसने अभी तक 7 अक्टूबर को हमास के हत्यारों द्वारा किए गए नरसंहार और यौन अत्याचारों की निंदा नहीं की है, न ही उन्होंने उन्हें आतंकवादी संगठन घोषित करने के किसी प्रयास का नेतृत्व किया है।

इजरायल कैट्ज ने कहा कि एक ऐसा महासचिव जो हमास, हिजबुल्लाह, हौथिस और अब ईरान - वैश्विक आतंक की जननी - के आतंकवादियों, बलात्कारियों और हत्यारों का समर्थन करता है, उसे संयुक्त राष्ट्र के इतिहास पर एक दाग के रूप में याद किया जाएगा। इजरायल अपने नागरिकों की रक्षा करना और अपनी राष्ट्रीय गरिमा को बनाए रखना जारी रखेगा, चाहे एंटोनियो गुटेरेस हों या न हों।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत