दुनिया

Israel-Hamas War: गाजा युद्धविराम को सातवें दिन तक बढ़ाने पर हुआ समझौता, इजरायली सेना ने दी जानकारी

गाजा में मूल चार दिवसीय संघर्ष विराम पहली बार 24 नवंबर को लागू किया गया था और मंगलवार को इसे दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया। इसे गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार लगभग 10.20 बजे) समाप्त होने वाला था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

समाप्ति से कुछ ही मिनट पहले, इजरायली सेना ने गुरुवार को घोषणा की कि गाजा में संघर्ष विराम को सातवें दिन तक बढ़ाने के लिए एक समझौता हुआ है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 24 नवंबर को शुरू हुए चार दिवसीय संघर्ष विराम का ये दूसरा विस्तार है।

गाजा में मूल चार दिवसीय संघर्ष विराम पहली बार 24 नवंबर को लागू किया गया था और मंगलवार को इसे दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया। इसे गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार लगभग 10.20 बजे) समाप्त होने वाला था।

एक संक्षिप्त बयान में, सेना ने कहा: "बंधकों को रिहा करने की प्रक्रिया जारी रखने और रूपरेखा की शर्तों के अधीन मध्यस्थों के प्रयास के तहत विराम जारी रहेगा।"

हमास ने भी एक बयान में संघर्ष विराम को सातवें दिन बढ़ाने की पुष्टि की। विराम की शुरुआत के बाद से, 210 फिलिस्तीनियों, 70 इजरायलियों और 24 विदेशी नागरिकों को कथित तौर पर रिहा किया गया है। बुधवार को - संघर्ष विराम के छठे दिन - गाजा से 16 और बंधकों को रिहा कर दिया गया, जिनमें 10 इजरायली, चार थाई नागरिक और दो इजरायली-रूसी शामिल थे। साथ ही दिन में 30 फ़िलिस्तीनियों को भी इज़रायली जेलों से आज़ाद किया गया।

सेना की घोषणा से पहले, इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के वरिष्ठ सलाहकार मार्क रेगेव ने बीबीसी को बताया कि जब तक हमास बंधकों को रिहा करना जारी रखेगा, तब तक इजरायल युद्धविराम जारी रखने को तैयार है।

उन्होंने कहा, “हमास पर दबाव डाला जाना चाहिए। यदि वे बंधकों को रिहा करना जारी रखते हैं, तो विराम जारी रह सकता है।''

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल