दुनिया

फिलिस्तीन से तनाव के बीच इजराइल ने मुख्य एयरपोर्ट बंद किया, कई एयरलाइन की उड़ान स्थगित

देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लुफ्थांसा और ऑस्ट्रियन एयरलाइंस ने फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख और वियना से इजरायल के लिए अपनी नियोजित उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। फिलहाल शनिवार तक उड़ानों का संचालन फिर से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच ताजा विवाद के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इजराइल ने तेल अवीव के बाहर स्थित बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गुरुवार को बंद कर दिया है। इजराइल हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि इस एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों को दक्षिणी रिसॉर्ट शहर इलियट के बाहर स्थित एक छोटे हवाई अड्डे, रेमन एयरपोर्ट पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से कहा कि बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शिफ्ट कर उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डे से शुरू करने का उद्देश्य ये है कि इससे इजरायल को अपने आसमान की रक्षा में कार्रवाई की अधिक स्वतंत्रता मिल सकेगी। साथ ही किसी भी स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।

इस बीच दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लुफ्थांसा और ऑस्ट्रियन एयरलाइंस ने फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख और वियना से इजरायल के लिए अपनी नियोजित उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। फिलहाल शनिवार तक उड़ानों का संचालन फिर से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

बता दें कि रविवार को पूर्वी यरुशलम में स्थित अल अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस के साथ संघर्ष में सैकड़ों फिलिस्तीनियों के घायल होने के बाद गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास ने इजरायल के खिलाफ रॉकेट हमले शुरू किए, जिसे विफल करते हुए इजराइल ने गाजा में तीव्र हवाई हमले किए, जिसमें बच्चों समेत करीब 30 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। इसके बाद फिलिस्तीनी विद्रोहियों ने एक बार फिर गाजा से इजराइल में 1,600 से अधिक रॉकेट दागे हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग

  • ,
  • खेल: रिंकू सिंह ने विराट-रोहित को लेकर किया बड़ा दावा और जसपाल राणा को याद करके भावुक हुई मनु भाकर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • प्रियंका गांधी भड़कीं, 'अगर चुनाव आयुक्तों को जानकारी थी और उन्होंने इजाजत दी, तो यह लोकतंत्र पर हमला'

  • ,
  • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में मतभेद, पीठ के दोनों जजों की राय अलग, जानें अब क्या होगा?