दुनिया

ईरानी मिसाइल से दहला इजरायल का 'लिटिल इंडिया', डिमोना में एयर डिफेंस सिस्टम फेल? तेहरान बोला- ये बदला है

यह शहर अपने गुंबदनुमा परमाणु केंद्र के कारण रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। साथ ही यहां बड़ी भारतीय मूल की आबादी रहती है, इसलिए इसे “लिटिल इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इजराइल के दक्षिणी शहर डिमोना पर शनिवार को ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले में कम से कम 47 लोग घायल हो गए। यह शहर अपने गुंबदनुमा परमाणु केंद्र के कारण रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। साथ ही यहां बड़ी भारतीय मूल की आबादी रहती है, इसलिए इसे “लिटिल इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है।

बचाव सेवाओं और स्थानीय लोगों के अनुसार, घायलों में 12 वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे छर्रे लगे हैं। इसके अलावा करीब 30 वर्ष की एक महिला कांच के टुकड़े लगने से घायल हो गई, जबकि 31 अन्य लोग हल्की चोटों के साथ प्रभावित हुए हैं।

Published: undefined

14 लोगों का अस्पताल में इलाज

हमले के बाद 14 लोगों को घबराहट और बेचैनी की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोग आश्रय स्थलों की ओर भागते समय गिरकर घायल हो गए, जिससे कुल घायलों की संख्या बढ़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मिसाइल एक सामुदायिक भवन पर गिरा, जिससे आसपास के कई पुराने मकानों को नुकसान पहुंचा। हालांकि अधिकांश लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए थे, इसलिए बड़ा नुकसान टल गया। लेकिन एक बच्चा बाहर रह जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

Published: undefined

मिसाइल को रोका क्यों नहीं जा सका, सेना ने शुरू की जांच

इजराइली सेना ने बताया कि वह इस बात की जांच कर रही है कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल को रास्ते में रोका क्यों नहीं जा सका। सेना के अनुसार, वायु रक्षा प्रणाली ने मिसाइल को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उसे मार गिराने में सफलता नहीं मिल सकी। अंतरराष्ट्रीय परमाणु निगरानी संस्था ने हमले के बाद दोनों पक्षों से अधिकतम सैन्य संयम बरतने की अपील की है। संस्था के अनुसार डिमोना में मिसाइल गिरने की जानकारी मिली है, लेकिन वहां स्थित परमाणु अनुसंधान केंद्र को नुकसान होने के कोई संकेत नहीं हैं।

वहीं ईरान ने कहा है कि उसने डिमोना को अपने परमाणु केंद्र पर पहले हुए हमले के जवाब में निशाना बनाया। हालांकि इजराइली सेना ने इस बात से इनकार किया है कि उसी दिन ईरान के परमाणु केंद्र पर कोई हमला किया गया था।

Published: undefined

यहां रहती है भारतीय मूल की बड़ी आबादी

आपको बता दें, डिमोना शहर में करीब 7,500 भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिनमें अधिकतर महाराष्ट्र से जुड़े परिवार हैं। शहर की कुल आबादी का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा भारतीय मूल का है, जिससे यहां भारत से गहरे सांस्कृतिक संबंध दिखाई देते हैं। डिमोना शहर की सड़कों पर मराठी भाषा सुनाई देती है और यहां कई दुकानों पर सोनपापड़ी, गुलाब जामुन, पापड़ी चाट और भेलपुरी जैसे भारतीय व्यंजन मिलते हैं। यहां के युवाओं के बीच क्रिकेट भी काफी लोकप्रिय है, जो इस शहर को भारत से और ज्यादा जोड़ता है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined