दुनिया

कमला हैरिस की 'उपलब्धियों' की किताब वायरल, किताब के सारे पन्ने हैं खाली, अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकी

इस किताब का शीर्षक है, 'द अचीवमेंट्स ऑफ कमला हैरिस', जिसे जेसन डुडास नामक व्यक्ति ने प्रकाशित किया है। इस किताब का चित्रण मिशेल बोल्स द्वारा किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला है। दोनों नेता इन दिनों जमकर प्रचार कर रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौरा भी जारी है। इसी बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से जुड़ी एक किताब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। हैरानी की बात यह है कि इस किताब के सभी पन्ने खाली हैं। बताया जा रहा है कि खाली पन्नों वाली यह किताब अमेजन पर सबसे ज्यादा बिक रही है।

Published: undefined

साथ ही इस किताब से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति शॉपिंग मार्ट में बेचे ज रहे इस किताब को उठाता है और उसके पन्ने पलटता है। जिसमें शीर्षक तो लिखे हुए हैं लेकिन अंदर और कुछ नहीं सिर्फ खाली पन्ने हैं। जैक नाम के एक व्यक्ति ने से एक्स पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को 7 घंटे के अंदर करीब 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे रीपोस्ट किया।

Published: undefined

इस किताब का शीर्षक है, 'द अचीवमेंट्स ऑफ कमला हैरिस', जिसे जेसन डुडास नामक व्यक्ति ने प्रकाशित किया है। इस किताब का चित्रण मिशेल बोल्स द्वारा किया गया है। इन दिनों यह किताब इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। दरअसल, इस किताब के जरिए कमला हैरिस का मजाक बनाने की कोशिश की जा रही है। लोग इस किताब को खरीद भी रहे हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी और सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट