दुनिया

मेडागास्कर: स्टेडियम में भगदड़ से 12 लोगों की मौत, 80 लोग गंभीर, राष्ट्रपति ने जताया दुख

मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि हादसे 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 अन्य घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के बारिया स्टेडियम में एक उद्घाटन समारोह के दौरान प्रवेश द्वार पर भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 लोग घायल हो गए। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने ये बात कही है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब करीब 50 हजार लोग इंडियन ओशन आईलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए स्टेडियम में एंट्री पाने की कोशिश कर रहे थे। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम को मीडिया से कहा, "फिलहाल, अस्थायी तौर पर मरने वालों की संख्या 12 है और लगभग 80 घायल हैं, जिनमें से 11 को तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है।" उन्होंने कहा, "घायलों की चिकित्सा लागत सरकार वहन कर रही है और मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

उद्घाटन समारोह में, राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा। इससे पहले साल 2019 में मेडागास्कर के स्टेडियम में इसी तरह के हादसे में करीब 15 लोगों की मौत हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम