
नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। तुर्की की एक यात्री विमान सेवा के विमान के पहिए में उतरते समय अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब पौने सात बजे की बताई जा रही है।
Published: undefined
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विमान में कुल 278 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। इनमें संयुक्त राष्ट्र से जुड़े कुछ अधिकारी भी शामिल थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
घटना के बाद रनवे पर विमान खड़ा रहने के कारण कुछ समय के लिए हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined