
क्यूबा के मातनजास बंदरगाह में क्रूड ऑयल के टैंक में भीषण आग लगने से कई विस्फोट हुए। इस हादसे में कम से कम 77 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि 17 दमकलकर्मी लापता हैं। समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि स्थानीय समाचार पत्र ग्रानमा ने कहा है कि अंदेशा है कि कुछ लापता लोगों की मौत हो गई होगी।
Published: 07 Aug 2022, 11:45 AM IST
अधिकारियों ने कहा कि उच्च तापमान के कारण बचाव दल उन तक नहीं पहुंच पाए हैं। अखबार ने कहा कि घायलों में ऊर्जा मंत्री लिवान अरोन्टे क्रूज भी शामिल हैं। आग शनिवार शाम करीब सात बजे लगी। मातनजस की प्रांतीय सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि दमकलकर्मियों के तमाम प्रयासों के बावजूद, शनिवार को कम से कम चार विस्फोट हुए।
Published: 07 Aug 2022, 11:45 AM IST
क्यूबा के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने आग बुझाने के लिए अंतराष्ट्रीय मदद का अनुरोध किया है। मीडिया के अनुसार, अब तक आस-पास के इलाकों के 800 निवासियों को निकाला जा चुका है।
राष्ट्रपति मिगुएल दाज-कैनेल ने शुक्रवार रात मातनजास की यात्रा की और अगले दिन घायलों से मुलाकात की। परिवहन मंत्रालय ने मातनजस के बंदरगाह पर सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया।
Published: 07 Aug 2022, 11:45 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 07 Aug 2022, 11:45 AM IST