दुनिया

इजराइल-फिलिस्तीन जंग में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत, गाजा और आसपास भीषण लड़ाई जारी

अब तक के सबसे बड़े हमले में शनिवार को गाजा पट्टी से इजराइल की ओर मिसाइलों की बौछार की आड़ में हमास ने यहूदी देश की सीमा में घुसपैठ की। इजरायली सेना ने कहा कि हमास के लड़ाके पैराग्लाइडर का उपयोग कर जमीन, समुद्र और हवा- हर तरफ से इजराइल में दाखिल हुए।

इजराइल-फिलिस्तीन जंग में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत
इजराइल-फिलिस्तीन जंग में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत फोटोः IANS

इजरायली सेना और फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास के बीच लड़ाई में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में फिलिस्तीन के 313 लोग मारे गए हैं। वहीं इज़राइल में भी 300 नागरिक मारे गए हैं और दर्जनों को बंधक बना लिया गया है।

Published: undefined

बीबीसी ने फिलिस्तीनी अधिकारियों के हवाले से बताया कि गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में 313 लोग मारे गए हैं और 2,000 घायल हुए हैं। वहीं इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से तुर्की में इज़राइल के दूतावास ने कहा, इज़राइल में भी 300 नागरिक मारे गए हैं और दर्जनों इज़राइलियों को बंधक बना लिया गया है।

Published: undefined

अब तक के सबसे बड़े हमले में हमास ने शनिवार को गाजा पट्टी से यहूदी राज्य की ओर मिसाइलों की बौछारें कर दी। हमास ने मिसाइल हमलों की आड़ में इजराइल की सीमा में घुसपैठ की। इजरायली सेना ने कहा कि हमास के लड़ाके पैराग्लाइडर का उपयोग कर जमीन, समुद्र और हवा से इजरायल में दाखिल हुए।

Published: undefined

इज़रायली अधिकारियों ने कहा कि इज़राइल "अभी भी युद्ध में है" और हमास से इज़रायली क्षेत्र और समुदायों पर पूर्ण नियंत्रण लेने के प्रयास पूरा कर रहा है। इज़राइल ने कहा कि उसके क्षेत्र के अंदर हमास आतंकवादियों के साथ आठ जगहों पर लड़ाई चल रही है। इस बीच इजरायल द्वारा गाजा में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा