दुनिया

मोरक्को नौसेना ने 141 प्रवासियों को अटलांटिक से बचाया, 15 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मिली सफलता

मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 141 प्रवासियों को बचाया, 15 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद नौसेना को ये सफलता हाथ लगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट के पास एक नाव से 141 प्रवासियों को बचाया। मीडिया ने रॉयल मोरक्कन सशस्त्र बलों के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

तीन महिलाओं और दो नाबालिगों सहित सभी प्रवासी उप-सहारा अफ्रीकी देशों से थे। रविवार को जारी बयान के अनुसार, प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण 15 घंटे तक चले ऑपरेशन में उन्हें बचाया गया।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि प्रवासी, जो 10 फरवरी को मॉरिटानिया तट से चले थे, उनका इरादा उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के तट से दूर एक स्पेनिश द्वीपसमूह कैनरी द्वीप तक पहुंचने का था। उनकी नाव दखला बंदरगाह से लगभग 274 किमी दूर फंसी होने के बाद, प्रवासियों ने एक संकट संकेत भेजा, जिसे मोरक्को के अधिकारियों ने पकड़ा।

बयान में कहा गया है कि आवश्यक देखभाल के बाद प्रवासियों को रॉयल जेंडरमेरी को सौंप दिया गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मोरक्को की सेना ने 2023 में लगभग 87 हजार प्रवासियों को गिरफ्तार किया, इनमें से अधिकांश उप-सहारा अफ्रीका से थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • चंदा चोरीः फैजाबाद के वकीलों की चेतावनी- चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर केस दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी