दुनिया

मॉस्को: कॉन्सर्ट हॉल में बड़ा आतंकी हमला, भीड़ पर बरसाई गोलियां, 60 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

बॉडी कवच पहने और असॉल्ट राइफल से लैस तीन से पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को मॉस्को के एक मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद आग लग गई। क्रोकस सिटी मॉल नरसंहार में हमले की जांच सुरक्षा एजेंसी, एफएसबी कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 60 से अधिक हो गई है। शनिवार को आईसीआर ने कहा, "प्रारंभिक रूप से पुष्टि की गई है कि आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।"

इससे पहले, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह बताया गया था कि कम से कम 40 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हमले में 100 से अधिक घायल हो गए। बॉडी कवच पहने और असॉल्ट राइफल से लैस तीन से पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को मॉस्को के एक मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद आग लग गई। क्रोकस सिटी मॉल नरसंहार में हमले की जांच सुरक्षा एजेंसी, एफएसबी कर रही है।

Published: undefined

मॉल शहर की सीमा के ठीक बाहर मॉस्को क्षेत्र में पड़ता है। यहां स्थानीय समय के अनुसार, रात 8 बजे के आसपास हमला किया गया। आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद वहां अफरा तफरी फैल गई।

हमलावरों ने संगीत समारोह में आए लोगों को निशाना बनाया और घटनास्थल के वीडियो में चारों ओर शव बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर इमारत में आग लगाने के लिए हथगोले भी फेंके।

अधिकारियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की, जिसमें कई एम्बुलेंस के साथ-साथ भारी हथियारों से लैस पुलिस इकाइयों को तैनात किया गया। भीषण आग को बुझाने में मदद के लिए एक हेलीकॉप्टर भी लगाया गया है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा: "रूसी विदेश मंत्रालय को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हुई भयानक त्रासदी के बाद दुनिया भर से आम नागरिकों से संवेदना व्यक्त करने वाले फोन आ रहे हैं। वे इस खूनी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined