दुनिया

नेपाल के पोखरा में बड़ा विमान हादसा, पैसेंजर प्लेन क्रैश, अब तक 40 लोगों के मारे जाने की पुष्टि, 72 लोग थे सवार

काठमांडू पोस्ट से यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बड़ा विमान हादसा हुआ है। यति एयरलाइंस एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह यात्री विमान काठमांडू से पोखरा आ रहा था। विमान हादसे में अब तक 40 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। नेपाली आर्मी के प्रवक्ता रति कृष्णा प्रसाद भंडारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल से अब तक 40 शवों को निकाला जा चुका है। विमान में कुल 72 लोग सवार थे। मौके पर रेस्ख्यू ऑपरेशन जारी है।

Published: 15 Jan 2023, 12:14 PM IST

काठमांडू पोस्ट से यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जो विमान क्रैश हुआ है वह 9N ANC ATR72 था। विमान को कैप्‍टन कमल केसी उड़ा रहे थे।

Published: 15 Jan 2023, 12:14 PM IST

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लग गई। आग को बुझाने की कोशिश जारी है। यति (Yeti) एयरलाइंस के इस विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान में जो 72 लोग सवार थे उनमें 2 बच्चे, 6 महिलाएं और बाकी पुरुष थे। इमें 9 विदेशी यात्री भी सवार थे।

Published: 15 Jan 2023, 12:14 PM IST

पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। विमान हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री ने दुख जाताया है। नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्रियों को लेकर काठमांडू से पोखरा जा रही यति एयरलाइंस एएनसी एटीआर 72 की दुखद दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं।

Published: 15 Jan 2023, 12:14 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Jan 2023, 12:14 PM IST